❓ Question 1 of 10
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य लाल क्यों दिखाई देता है?
A
परावर्तन के कारण
B
अपवर्तन के कारण
C
प्रकीर्णन के कारण
D
विवर्तन के कारण
💡 Explanation / व्याख्या
लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है, इसलिए यह लंबी दूरी तय कर हम तक पहुँचता है।
❓ Question 2 of 10
यदि किसी चालक का तापमान बढ़ाया जाए, तो उसका विद्युत प्रतिरोध?
A
घटेगा
B
बढ़ेगा
C
स्थिर रहेगा
D
आधा हो जाएगा
💡 Explanation / व्याख्या
धातुओं में तापमान बढ़ने पर इलेक्ट्रॉनों की टक्कर बढ़ जाती है, जिससे प्रतिरोध बढ़ता है।
❓ Question 3 of 10
मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया था?
A
मार्टिन कूपर
B
स्टीव जॉब्स
C
थॉमस एडिसन
D
मार्कोनी
💡 Explanation / व्याख्या
मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने 1973 में पहला मोबाइल फोन बनाया।
❓ Question 4 of 10
किस तापमान पर सेल्सियस और फारेनहाइट स्केल का मान समान होता है?
❓ Question 5 of 10
फैराडे का नियम (Faraday's Law) किससे संबंधित है?
A
गैसों के दाब से
B
विद्युत अपघटन से
C
विद्युत चुंबकीय प्रेरण
D
B और C दोनों
💡 Explanation / व्याख्या
फैराडे ने विद्युत अपघटन (Electrolysis) और प्रेरण (Induction) दोनों के नियम दिए।
❓ Question 6 of 10
रेजोनेंस' (Resonance) या अनुनाद की स्थिति में कंपन का आयाम?
A
न्यूनतम होता है
B
शून्य होता है
C
अधिकतम होता है
D
स्थिर रहता है
💡 Explanation / व्याख्या
जब बाहरी बल की आवृत्ति वस्तु की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर हो, तो आयाम बढ़ जाता है।
❓ Question 7 of 10
जब प्रकाश की किरण सघन से विरल माध्यम में जाती है, तो वह?
A
अभिलंब की ओर झुकती है
B
अभिलंब से दूर हटती है
C
सीधी निकल जाती है
D
वापस लौट जाती है
💡 Explanation / व्याख्या
सघन से विरल में जाने पर प्रकाश की चाल बढ़ जाती है और वह Normal से दूर हटती है।
❓ Question 8 of 10
ब्लैक होल' (Black Hole) के सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया था?
A
सी.वी. रमन
B
एच.जे. भाभा
C
एस. चंद्रशेखर
D
खुराना
💡 Explanation / व्याख्या
भारतीय मूल के वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर ने 'चंद्रशेखर सीमा' का सिद्धांत दिया था।
❓ Question 9 of 10
खाना पकाने की गैस (LPG) का मुख्य घटक क्या है?
A
मीथेन
B
प्रोपेन और ब्यूटेन
C
हाइड्रोजन
D
ईथेन
💡 Explanation / व्याख्या
प्रोपेन और ब्यूटेन के जलने से उच्च ऊष्मीय ऊर्जा प्राप्त होती है।
❓ Question 10 of 10
लेन्ज का नियम (Lenz's Law) किसके संरक्षण पर आधारित है?
A
आवेश
B
संवेग
C
ऊर्जा
D
द्रव्यमान
💡 Explanation / व्याख्या
यह प्रेरित धारा की दिशा बताता है जो ऊर्जा संरक्षण का पालन करती है।
Great Effort!
Accuracy0%
Time0m 0s
Status—
← Back to Home